नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तुहिन कांत पांडे अगला सेबी चीफ नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (DoPT) ने पांडे की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। नियुक्ति को कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद जारी पत्र के मुताबिक 1987 बैच के प्रशासनिक अधिकारी तुहिन कांत पांडे फिलहाल वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सरकार ने नियुक्ति आदेश में साफ किया है कि पदभार ग्रहण करने की तारीख से या अगले आदेश तक इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। पांडे ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईएएस पदाधिकारी रहे हैं। करीब दो साल से भी अधिक समय पहले हुए एअर इंडिया विनिवेश प्रक्रिया के समय भी पांडे चर्चा में रहे थे।
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...


















