30.1 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

5 किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमांऊ यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दमुआढुंगा थाना काठगोदाम क्षेत्र में काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए की गयी 05 किलो 02 ग्राम चरस की बरामदगी ।
बरामद अवैध ड्रग्स के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, ये काफी समय से चोरी छुपे चरस तस्करी का काम कर रहे थे। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है।
मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशांे के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो अभियुक्तों से कुल 05 किलो 02 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे जनपद बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे फिर उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर क्षेत्र में बेचते थे। एसटीएफ द्वारा अभियुक्त गण के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीण आर्य पुत्र कुशल राम निवासी दमुआढुंगा,थाना काठगोदाम,नैनीताल और बलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह पंचायत घर हल्द्वानी,नैनीताल।मूल निवासी बागेश्वर शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...

देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव

0
देहरादून:  राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...