28.8 C
Dehradun
Friday, July 24, 2026


spot_img

दिल्ली-मुंबई रूट पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, रेल यातायात बाधित

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम के पास दिल्ली-मुंबई रूट पर मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसा गुरुवार रात का है। बता दें कि दिल्ली-मुंबई रूट काफी व्यस्त रूट है। हादसे के बाद रेल यातायात बाधित हुआ है। अधिकारी सुधार में जुटे हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो रतलाम यार्ड के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं।
जानकारी के अनुसार रतलाम के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतर गए। घटना रात 9:45 मिनट की बताई जा रही है। मालगाड़ी ज्वलनशील पदार्थ लेकर जा रही थी। इसी दौरान रतलाम में घटला के निकट मालगाड़ी के दो डब्बे बेपटरी हो गए। इनमे से एक डिब्बा पूरी तरह पलटी खा गया। हादसे के बाद दिल्ली मुंबई रेल मार्ग बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रतलाम रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेक को चालू करने का कार्य शुरू किया। हादसे में अभितक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रेलवे यार्ड के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद...

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद...

सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की...

भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा...

0
नई दिल्ली। भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज...

भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...

0
नई दिल्ली।  भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...

ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार

0
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...