24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में खुलेंगे दो “पीएम श्री” स्कूल: शिक्षा मंत्री

देहरादून: केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व शिक्षा एवं मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से आज मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में नवम राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2022 का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर एवं ध्वज पताका फहराकर किया। भट्ट ने खिलाड़ियों के परेड की सलामी ली।

भट्ट ने कहा कि नवम राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आये 2007 छात्र-छात्राओं, शिक्षक, रेफरी एवं अभिभावक को बधाई दी। उन्होने सभी शिक्षकों से कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम सब भविष्य के प्रतिभाओं को तलाश रहे है। उन्होने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। उन्होने कार्यक्रम के आयोजकों से कहा कि उक्त प्रतियोगिता में राज्य के सभी जनपदों से पहंुचें खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हों इसका विशेष ध्यान रखें।

शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि इस वर्ष की भांति हम हर वर्ष इस प्रतियोगिता को करायेंगे ताकि बच्चों में खेल की भावना बढ़े। उन्होने कहा इस प्रतियोगिता में आने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं कि वह जिस क्षेत्र में भी जाये उसमें आगे बढ़े। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई अभिनव प्रयोग किये है। रावत ने कहा कि हमारे प्रदेश में लगभग 12 लाख बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे है। उन सभी बच्चों को स्कूल बैग, किताबें, खेल का सामान दिया जायेगा, हर स्कूल में बालक, बालिका एवं दिव्यांगजनों के लिए शौचालय की व्यवस्था होगी, शिक्षकों की कमी नही होने दी जायेगी और विद्यालय का व्यापक स्तर पर सुधार करने का कार्य किया जायेगा। ताकि हमारे बच्चे प्रतिस्पर्धा में देश-विदेश में मुकाबला कर सके। उन्होने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में 2-2 पीएमश्री स्कूल खोले जायेंगे। इन स्कूलों विश्व स्तर की सुविधाऐं छात्र-छात्राओं की दी जायेंगी। उन्होने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के लगभग 23 हजार शिक्षकों को 10-10 हजार रूपये का एक टैबलेट फोन भी दिया जायेगा ताकि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए आईटी का प्रयोग कर सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...