29.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ ने उधमसिंहनगर के सितारगंज से दबोचा

देहरादून। वन्य जीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक हाथी दांत बरामद हुआ है। जिसका वजन 7 किलो 820 ग्राम है तथा जिसकी कीमत 1.5 करोड़ बतायी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने शातिर 2 वन्य जीव तस्करों को बराकोली रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि एसटीएफ की कुमाऊ यूनिट ने बीती देर रात्रि जनपद उधामसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से 2 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 हाथी दांत (जिनकी लम्बाई 3 फिट, 3 इंच लगभग, गोलाई 13 इंच, वजन 7 किलो 820 ग्राम लगभग) बरामद कर लिया है। बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सितारगंज क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से डेवलप किया गया जिस पर कल रात्रि मे बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज मे कुमाऊ एसटीएफ और वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग पर 2 व्यक्तियो को गिरप्तार किया गया है और उनके कब्जे से 1 हाथी दांत बरामद हुआ। हाथी दांत एवं हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध बराकोली रेंज में वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मरतुन्जय हलदार पुत्र सुकुमार हलदार निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज उम्र 32 वर्ष व माणिक मंडल पुत्र स्वर्गीय निर्मल मंडल निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म थाना सितारगंज उम्र 35 वर्ष बताया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...