19.4 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

लोकसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने जारी किया संकल्प पत्र

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत एवं दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी द्वारा पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून से लोक सभा चुनाव हेतु संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उक्रांद द्वारा तीन लोकसभा सीटों से प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। दो लोकसभा सीटों पर समर्थन दिया हैं। गढ़वाल लोकसभा से आशुतोष नेगी, नैनीताल लोकसभा से शिब सिंह रावत, हरिद्वार लोकसभा से मोहन असवाल  दल के अधिकृत प्रत्याशी हैं। अल्मोड़ा सीट पर परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी को दल नें समर्थन दिया तथा टिहरी लोकसभा से बॉबी पंवार को पूर्ण समर्थन दिया है।
दल राज्य के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा। इस अवसर पर काशी सिंह ऐरी नें कहा कि परिसंम्पत्तियों का बटवारा, गंगा जमुना बोर्ड को भंग करना। राज्य में स्थापित परियोजनाओं पर पूर्ण अधिकार व मूल निवास, भू कानून लागू करना, गढ़वाली कुमाउनी, जौनसारी भाषा को 8वीं सूची में शामिल करना, पुरानी पेंशन व वन रेंक वन पेंसन लागू करना। आदि मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव में हैं। इस अवसर पर उक्रांद उत्तरकाशी जनपद के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह नाथ द्वारा उत्तरकाशी जनपद से जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व सैनिकों को दल के अध्यक्ष एवं संरक्षक द्वारा माला पहनाकरदल में शामिल स्व किया। जिसमें लक्ष्मण सिंह नेगी, महाबीर बिष्ट पूर्व प्रधानाचार्य, स्वर्ण सिंह गुसाईं, राजबीर सिंह नेगिब, आनंद सिंह, अमित नाथ क्षेत्र पंचायत, विजय बिष्ट, राजेंद्र नाथ, धर्मेन्द्र राणा सहित दर्जनों दल में शामिल हुए। प्रेस वार्ता में सुरेन्द्र कुकरेती, मनोरथ प्रसाद ध्यानी,बहादुर सिंह रावत, विजय बौडाई,कर्नल रिटायर सुनील कोटनाला,चंद्र मोहन गढिया, महिपाल पुंडीर, प्रताप कुंवर, बीरेंद्र नेगी, बृजमोहन सजवाण, बिजेंद्र रावत, वाचस्पति भट्ट,राम पाल, दीपक रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, लुसन तोड़रिया, दीपक मधवाल, आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...