नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में उद्योग संघों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों से बातचीत की। श्री गोयल ने उनसे भारत के विस्तारित मुक्त व्यापार समझौता नेटवर्क के माध्यम से उभर रहे अभूतपूर्व अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पोस्ट में गोयल ने कहा कि उन्होंने शीघ्र तैयारी करने, नए बाजारों की खोज करने, ब्रांड इंडिया को मजबूत करने, गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार करने और वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनने की आवश्यकता पर बल दिया। श्री गोयल ने उद्योग जगत से नवाचार, ऊर्जा दक्षता, बेहतर रसद, अनुसंधान और विकास तथा सामूहिक राष्ट्रीय प्रयासों के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करने का आह्वान किया।
Latest Articles
सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...
प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...
नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...
नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...
उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...















