23.5 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी द्वारा सोलर प्लांटों की ज्वाइंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (जेआईआर) से संबंधित चार लंबित फाइलों के निस्तारण के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की जा रही थी।
सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली थी कि उरेडा कार्यालय में सोलर प्लांटों की जेआईआर लंबे समय से लंबित चल रही हैं। परियोजना अधिकारी प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता की चार फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए उससे कुल 40 हजार रुपये मांगे गए थे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए सतर्कता अधिष्ठान से कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने आज दोपहर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी धीरेन्द्र सिंह पटवाल, मूल रूप से राजनगर, पीरूमदारा (रामनगर, नैनीताल) का निवासी है और वर्तमान में उरेडा, बागेश्वर में परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत था।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...