24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड: बर्थ डे मनाने गए 8 दोस्त, दो छात्र कोसी नदी में बहे, जिसका जन्म दिन था उसकी भी मौत

रामनगर: नैनीताल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। ओखलढूंगा के झूला पुल पर बर्थ डे मनाने गए पीरूमदारा क्षेत्र के आठ छात्रों में से दो की कोसी नदी में बहने से मौत हो गई। मृतकों में वह छात्र भी शामिल है, जिसका गुरुवार को बर्थ डे था। उसके पिता पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण में जिला पंचायत सदस्य हैं। मृतक 12वीं के छात्र थे। छात्रों के शवों को घटनास्थल से करीब चार किमी दूर कुनखेत के पास बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण तहसील के चौराड़ी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह का 18 वर्षीय बेटा महेंद्र सिंह नेगी पीरूमदारा के आरके पुरम सांई धाम कालोनी में अपने चाचा के दीपक सिंह नेगी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को उसका बर्थ डे था।

वह अपने दोस्तों शांतिकुंज गली नंबर दो निवासी सुमित सोढ़ी पुत्र विजय कुमार और पीरूमदारा निवासी गुरमेल सिंह, विशाल सिंह, अनमोल अग्रवाल, पवन कुमार, जतिन चौधरी और प्रकाश भाटिया के साथ ओखलढूंगा गया था। आठों चार बाइकों से गए थे।

दोपहर करीब 12 बजे सभी क्यारी और ओखलढूंगा के बीच झूला पुल पर पहुंच गए। यहां से महेंद्र नेगी और सुमित ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान दो छात्र पानी के तेज बहाव में बह गए। दोनों को बहता देख अन्य छात्रों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। दोस्तों के चीखने की आवाज सुनकर वहां घोड़ों को चरा रहे व्यक्ति ने प्रधान प्रीति सिंह चौरसिया के पति रणजीत सिंह को सूचना दी। इसके बाद भतरौंजखान के एसओ को बताया गया।

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी तो दोनों के शव ओखलढूंगा से चार किमी दूर कुनखेत में मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और उनके परिजनों को सूचना दी। ओखलढूंगा की ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि छात्र कोसी नदी में नहाने आए थे, लेकिन नदी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...