24.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

उत्तराखंड: खनन कारोबारियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने जारी किये ये नये आदेश

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने नए आदेश से खनन कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। पुराने आदेश को पलट क्रशर के अलावा अन्य जगहों पर भी आरबीएम भंडारण की अनुमति दी है। जुलाई 2020 के बाद से रेते के अलावा अन्य भंडारण पर पाबंदी थी। अब खनन सत्र खुलने से पहले ही यह आदेश जारी कर खनन कारोबारियों की परेशानी को दूर कर दिया गया है। सवा साल बाद पुराना सिस्टम फिर से लागू कर दिया गया है।

क्रशर संचालक नदी से निकलने वाले आरबीएम को खरीदते हैं। प्लांट में मशीनों की मदद से पत्थर, रेत और मिट्टी को अलग किया जाता है। पत्थरों से अलग-अलग एमएम की गिट्टी बनाई जाती है। पहले क्रशर संचालकों के अलावा निजी स्टाकिस्ट व अन्य लोग भी आरबीएम भंडारण कर लेते थे। यहां से रेता की कभी भी बिक्री हो जाती थी। लेकिन आरबीएम को बरसात शुरू होने पर क्रशर संचालकों को बेचा जाता था। स्टाक की मात्रा बढ़ाने के लिए क्रशर संचालक नदी के बाहर सड़क किनारे किराये के मैदानों में भी भंडारण करते थे। ताकि प्लांट में मौजूद उपखनिज खत्म होने पर बाहर से डिमांड पूरी हो सके।

लेकिन जुलाई 2020 में शासन से आदेश जारी हुआ कि आबीएम का भंडारण सिर्फ क्रशर संचालक करेंगे। वह भी अपने प्लांट के अंदर। बाहर किसी निजी जमीन पर अनुमति नहीं मिलेंगी। इसके अलावा स्टाकिस्टों के लिए भी सिर्फ रेते के भंडारण व बिक्री के आदेश जारी कर दिए गए। हालांकि, अब फैसला बदल दिया गया है। उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा ने बताया कि अब अनुमति लेकर सभी आरबीएम का स्टाक कर सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...