32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

फरवरी-मार्च में होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं, बैठक में लिए गए ये फैसले

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होंगी। शनिवार को हुई शिक्षा विभाग की बैठक में ये फैसला लिया गया।

शनिवार को शिक्षा विभाग की विधानसभा कक्ष में हुई बैठक में शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने शिक्षा सत्र को नियमित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अभी से सभी को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं को समय पर आयोजन करवाकर उनका परीक्षाफल समय पर घोषित कराना है।

बता दें कि फरवरी-मार्च में परीक्षाएं कराने और 30 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने और 30 मई तक अंक सुधार परीक्षा करवाकर उसका परिणाम घोषित करने का लक्ष्य दिया गया है। ताकि शिक्षा सत्र टाइम पर शुरू किया जा सके।

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के तहत अंक सुधार परीक्षा का परिणाम भी एक माह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सत्र नियमित होने से जहां एक ओर छात्र-छात्राएं नई कक्षा में समय पर प्रवेश ले सकेंगे। तो वहीं उच्च शिक्षा के सत्र को समय पर शुरू करने में मदद मिलेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...