29.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

उत्तराखंड: गंगा में डूबे मुंबई के पर्यटकों में से एक युवती का शव बरामद

ऋषिकेश: ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में गंगा में नहाने के दौरान डूबे तीन पर्यटकों में से एक युवती का शव रायवाला के गौहरीमाफी में बरामद हुआ है। एसडीआरएफ रेस्कयू टीम ने युवती के शव को पुलिस को सौंप दिया है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया है। पर्यटकों के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। वहीं, गंगा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में लापता पर्यटकों की सूचना उपलब्ध कराने के लिए पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं।

बता दें कि मुंबई शहर से ऋषिकेश घूमने आए तीन दोस्त बुधवार को तपोवन के पास गंगा तट पर नहाते समय डूूब गए थे। पर्यटकों के दो दोस्तों ने अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66 के डूबने की सूचना तपोवन पुलिस का दी थी।

शुक्रवार को पुलिस ने टिहरी, पौड़ी और ऋषिकेश और हरिद्वार सीमा क्षेत्र के गंगा से सटे क्षेत्रों में पर्यटकों की तलाश की। इस दौरान देर शाम गौहरी माफी के पास गंगा किनारे एक युवती का शव बरामद हो गया। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए पर्यटकों के परिजनों को बुलाया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...