17.3 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड के सीएम का चेहरा तय, औपचारिक ऐलान बाक़ी

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चयन को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक होगी। माना जा रहा है कि आज की इस बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया जाएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी रहेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चयन के लिहाज से ये बैठक अहम मानी जा रही है।

इससे पहले सोमवार को देर शाम उत्तराखंड में सरकार गठन के मसले पर बीजेपी की अहम बैठक हुई। पीएम आवास पर तकरीबन चार घंटे चली बीजेपी की इस बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड बीजेपी चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी भी मौजूद रहे। इस बैठक में उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के नाम पर हुआ मंथन। इससे पहले पीएम मोदी से उत्तराखंड से बीजेपी के सभी सांसदों ने भी मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के बाद ही भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं सह-पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने उत्तराखंड के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के लिए बीजेपी के पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी 19 मार्च को देहरादून आएंगे। होली के अगले ही दिन देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है और इस बैठक में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...