24.7 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, चुनाव के लिए इस दिन जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जल्द उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस दिसंबर के आखिर तक प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर देगी। कांग्रेस का कहना है कि उम्मीदवारों की लिस्ट के लिए उत्तराखंड में एक हफ्ते के भीतर स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने यह ऐलान करते हुए कहा कि पहली लिस्ट में सिटिंग विधायकों, मज़बूत नेताओं के साथ ही उन सीटों के प्रत्याशियों के नाम का शुमार होगा, जहां टिकट के दावेदारों की संख्या ज़्यादा नहीं है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के लिए जो स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जाएगी, उसके प्रमुख अविनाश पांडे होंगे और इस कमेटी में अजॉय कुमार और वीरेंदर सिंह राठौर शामिल होंगे। इनके अलावा इस कमेटी में देवेंद्र यादव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की भूमिका भी अहम रहेगी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार विफल हुई, जिसके कार्यकाल में बेरोज़गारी से लोग और समस्याओं से किसान परेशान हैं। सिंह ने प्रदेश में करप्शन मुक्त और बेहतर सरकार देने का दावा किया है। साथ ही कांग्रेस ने उत्तराखंड के चुनाव से जुड़े अपने घोषणा पत्र के भी जल्द लॉन्च होने की बात कही है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी का मैनिफेस्टो जल्द आएगा और कोई भी नागरिक इसके लिए सीधे सुझाव पार्टी को दे सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...