32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड कांग्रेस आज इतनी सीटों पर घोषित करेगी प्रत्याशी

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस अब शनिवार यानी आज विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। इसमें 55 तक प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। शुक्रवार को देर रात नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि सीईसी ने देर रात टिकट जारी करने का निर्णय स्थगित कर दिया।

शुक्रवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में 55 प्रत्याशियों की पहली सूची पर सहमति बनी, लेकिन देर रात होने से इसे घोषित नहीं किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि हरक सिंह रावत ने कहा कि वह निस्वार्थ भाव से कांग्रेस की सेवा करना चाहते हैं और हर कोई उन्हें मौका देने के लिए तैयार है। वह पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, लैंसडौन सीट से कांग्रेस द्वारा हरक सिंह रावत की बहू को मैदान में उतारने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसा प्रस्ताव स्क्रीनिंग कमेटी के सामने आया, लेकिन अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...