24.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड को मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी

देहरादून: वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है जिसका उद्धघाटन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। जिसमे देश भर के विभिन्न प्रान्तों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है।

वहीं उत्तराखण्ड खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी प्रदेशवासियों को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि IOA द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हेतु समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।कहा कि आप सभी से यह वादा है करते है कि उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल विभाग मिलकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है।उन्होंने शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के अथक प्रयासों हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...