25.4 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

उत्तराखंड : प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, गुस्से में प्रेमी ने काट दी प्रेमिका की गर्दन

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन काट डाली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजय नगर खेड़ा में ठेकेदार ने पाटल से वार कर प्रेमिका की हत्या कर दी। ठेकेदार के शादीशुदा होने का पता चलने के बाद प्रेमिका उसके घर जा पहुंची थी, दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन पर पाटल से वार कर दिया, जिससे वो घायल हो गई। घायल होने के बाद भी प्रेमी ने उसकी गर्दन पर हमले किये और मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त पाटल कब्जे में ले लिया है। बीचबचाव में चोटिल हुई आरोपी की मां का पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजयनगर खेड़ा निवासी ठेकेदार किंकर उर्फ भोला मंडल पत्नी बबीता और परिजनों के साथ रहता है। उसका निर्मला गोस्वामी (26) निवासी तामली चंपावत से प्रेम प्रसंग था और दोनों का एक बेटा भी है। निर्मला अपने बेटे के साथ मलिक कॉलोनी में किराए पर रहती थी। किंकर के शादीशुदा होने की जानकारी होने के बाद से महिला का उसके साथ विवाद चल रहा था।

रविवार की शाम निर्मला किंकर के घर पहुंच गई जहां उसका किंकर के साथ झगड़ा हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई तो किंकर की मां आनंदी देवी ने बीच-बचाव की कोशिश की। इससे उसके हाथों में भी चोट आ गई। आवेश में आकर किंकर ने पाटल से निर्मला की गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद भी किंकर ने उस पर वार किए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद किंकर भाग गया जिसे बाद में पकड़ लिया गया।

घर में चीखपुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा, सीओ अमित कुमार, एसओ ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घर में मौजूद बबीता से मामले की जानकारी ली। इसी बीच किंकर के घर के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को कई बार भीड़ को खदेड़ना पड़ा।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी किंकर को हत्या में प्रयुक्त पाटल के साथ गिरफ्तार किया गया है। किंकर से बबीता का पांच साल का पुत्र है और मृतका निर्मला का भी छह साल का बेटा है। किंकर ने मृतका से शादी नहीं की थी लेकिन प्रेमिका का पूरा खर्च उठाता था। कुछ समय पहले मृतका को किंकर के शादीशुदा होने की जानकारी मिली थी और इसके बाद मृतका लगातार परिवार में दखल दे रही थी। रविवार की शाम इसी विवाद में किंकर ने निर्मला की पाटल से हत्या कर दी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...