24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड: भारी बारिश का कहर जारी, उफनाए नाले में बही कार, एक को बचाया दूसरा लापता

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिल रही है। बीती रात को राजधामी देहरादून के कारगी इलाके में भारी बारिश के बाद एक कार नाले में गिर गई। बताया गया कि कार में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार एक यात्री को बचा लिया जबकि SDRF की टीम दूसरे व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

बताया गया कि कार में सवार लोग रायपुर रोड के रहने वाले है। बीती देर रात जब यह दोनों युवा मुस्लिम कॉलोनी से कारगी चौक की तरफ जा रहे थे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि आगे नाले का बहाव तेज है इसलिए वह आवाजाही ना करें। लेकिन स्थानीय लोगों की सलाह अनदेखी कर दोनों आगे बढ़ गए और भारी बारिश से उफनाये नाले में बह गए।

आपको बता दें कि बीती रात उत्तराखंड के कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इससे जगह- जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिरोबगढ़ में मलबा आने से कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। रुद्रप्रयाग जिले में भी रातभर मूसलाधार बारिश हुई। यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में मलबा आने से अवरूद्ध हो गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...