33.2 C
Dehradun
Friday, May 22, 2026


spot_img

उत्तराखंड: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो ऐसे डाल सकते हैं अपना वोट

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को यानी कल मतदान होने है। मतदान के लिए आप के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र होना चाहिए।अगर किसी मतदाता के पास फोटो पहचान पत्र नहीं है तो वह 12 अन्य दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता है। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी कर दिए हैं। मतदान केंद्र में अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र दिखाना है। यदि किसी मतदाता के पास भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो उसके लिए आयोग ने अन्य विकल्प भी रखे हैं।

ये दस्तावेज होंगे मान्य

आधार कार्ड (Aadhar Card), मनरेगा जाब कार्ड (MNREGA Job Card), बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक (Bank Passbook), श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड (Smart Card), भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport), फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज (Pension Documents), केंद्र व राज्य सरकार के कार्यालयों के साथ ही कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन को जारी यूडीआइडी कार्ड शामिल हैं। इन्हें दिखाकर भी मतदाता अपनी पहचान सुनिश्चित करते हुए मतदान कर सकते हैं।

आयोग ने मतदान के दौरान सभी मतदाताओं का तापमान नापने की व्यवस्था की है। इसके लिए सभी मतदेय स्थलों पर तापमान नापने की मशीन की गई है। मतदेय स्थल पर वोट डालने से पहले सबका तापमान नापा जाएगा। पहली बार अधिक तापमान पर मतदाता को 10 मिनट इंतजार करने को कहा जाएगा।

10 मिनट बाद भी यदि इन्हें तापमान अधिक रहता है, यानी बुखार है तो फिर मतदाता को शाम को अंतिम घंटे में मतदान के लिए बुलाया जाएगा। मतदान कराते समय मतदान कर्मी पीपीई किट पहन कर रखेंगे। दस्ताने पहनाकर ऐसे बीमार मतदाताओं से मतदान कराया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक...

0
नई दिल्ली।  तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई करने का विश्‍व...

वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और शतायु डैशबोर्ड का शुभारंभ करेगा सामाजिक न्याय...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सुव्यवस्थित देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण पर कल एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय ने बताया है कि...

रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं:...

0
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि उसके रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और देश में...

कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, सीएम ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त...

0
नैनीताल। नैनीताल के भवालीगांव बाईपास के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए...