23.4 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मतगणना स्थल पर जाने के लिए कोविड वैक्सीन ज़रूरी

देहरादून: पांच राज्यों के चुनाव खत्म हो चुके हैं। इसी बीच 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए उत्तराखंड में कोरोना नियमों के पालन करने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। मतगणना के दौरान उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई होंगी या फिर उनके पास 48 घंटे तक की आरटी पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट होगी। चुनाव आयोग ने इन निर्देशों को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजा दिया है। ताकि नियमों का पालन किया जा सके।

आपको बता दें कि मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार मतगणना में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके तहत पहले जहां एक कक्ष में 14 टेबल लगती थीं, वहीं अब सिर्फ सात टेबल ही लगेंगी। ताकि कोरोना नियमों का पालन किया जा सके।

हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी का कोरोना का प्रभाव कम होने के चलते सात के बजाए 14 टेबल का प्रस्ताव आया था। जिसे चुनाव आयोग ने हरी झंडी दे दी है। बाकी जिलों में सात टेबल ही लगेंगी। चुनाव आयोग ने यह भी प्रावधान किया है कि पोलिंग एजेंट से लेकर बाकी सभी मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण होना जरूरी होगा या फिर उनके पास 48 घंटे पूर्व तक की आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...