26.4 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: जंगल गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, दिया ऐसा जवाब की…

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से बड़ी खबर मिली है। दमुवाढूंगा इलाके से सटे जंगल में घास काटने गयी महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया लेकिन साहसी महिला ने हिम्मत नहीं हारी और उसका सामना किया। महिला ने दराती से तेंदुए के हमले का सामना किया और तेंदुए को भगा दिया। इस दौरान महिला घायल भी हुई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के सिर, पीठ और कंधे में करीब 40 टांके लगाए गए है और उसकी हालत से बाहर बताई गयी है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति निवासी 45 वर्षीय लीला लटवाल पत्नी घनश्याम लटवाल रविवार सुबह घास काटने पास के जंगल में गई थी। बताया गया है कि करीब 11 बजे तेंदुए ने पीछे से उस पर हमला कर दिया और सिर पकड़ कर घसीट कर जंगल के अंदर ले जाने लगा। तेंदुए के हमले के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी, और अपने पास मौजूद दराती से तेंदुए के सिर पर कई वार कर दिए।

लीला के हमले से तेंदुआ घबरा गया और उसे छोड़कर दूर खड़ा हो गया। इस पर लीला जमीन से उठ खड़ी हुई और पास में घास काट रहीं साथ में आई महिलाओं मंजू और राधा को आवाज लगाई। तभी कुछ दूर जाकर तेंदुआ लगातार लीला को घूटने लगा। लीला ने बताया कि उसने तेंदुए से आंखों से आखें मिला कर लगातार उस पर पत्थरों से भी वार किया। लीला की हिम्मत देख तेंदुआ वहां से भाग गया। कुछ देर में राधा व मंजू मोके पर पहुंची और किसी तरह से लीला को सड़क तक लेकर आई। वहां एक ऑटो चालक घायल महिला को उपचार के लिए बेस अस्पताल ले आया।

चिकित्सालय में चिकित्सकों ने लीला के सिर पर 30 और पीठ व कंधों पर करीब 10 टांके लगाए। लीला के पुत्र अक्षय लटवाल ने बताया कि मां की हालत ठीक है। वहीं फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केआर आर्या ने बताया कि लीला लटवाल की हालत ठीक है, वन विभाग की ओर से उसे आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...