23.6 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

उत्तराखंड: महंत नरेंद्र गिरी की हत्या हुई है: साक्षी महाराज

हरिद्वार: हरिद्वार पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का दावा किया है। उन्होंने महंत नरेंद्र गिरि के सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया है।

तीर्थनगरी हरिद्वार में रविवार को स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने पूरे देश से साधु-संत हरिद्वार पहुंचे। इस क्रम में उन्नाव सांसद और संत साक्षी महाराज ने भी हरिद्वार पहुंचकर स्वामी वामदेव मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में बात की। उनके अनुसार महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या नहीं की है उनकी हत्या हुई है। वहीं इस दौरान महंत नरेंद्र गिरि के सुरक्षाकर्मियों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाए और सीबीआई से इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग भी की।

साक्षी महाराज का कहना है कि अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे परम मित्र महंत नरेंद्र गिरि बहुत बहादुर थे और वह कभी आत्महत्या के बारे में सोच नहीं सकते। मेरे द्वारा उनके सुसाइड नोट पर ही प्रश्न लगाया गया है कि यह सुसाइड नोट फर्जी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...