23.5 C
Dehradun
Saturday, July 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड: गेस्ट हाउस में मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ऋषिकेश: मुनिकीरेती थाना अंतर्गत एक गेस्ट हाउस में कार्यरत मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि लक्ष्मण झूला चौक तपोवन स्थित राजस्थानी गेस्ट हाउस में रिंकू (32 वर्ष) पुत्र सीताराम निवासी महिपालपुर साउथ वेस्ट दिल्ली पिछले दो महीने से मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बुधवार की रात को रिंकू अपने कमरे में बेसुधी की अवस्था मे पड़ा मिला। जिसे आपातकालीन सेवा के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गेस्ट हाउस संचालक अनिल रोहिला ने बताया कि रिंकू पिछले लंबे समय से उनके दिल्ली स्थित गेस्ट हाउस में कार्य करता था। जो कि अभी दो महीने से मुनिकीरेती के तपोवन स्थित राजस्थानी गेस्ट हाउस में आया था। रात को 1:30 बजे वह अपने कमरे में पलंग पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलने पर उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिंकू के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष मिशन पर...

0
नई दिल्ली।  भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के...

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहले जत्थे ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे...

0
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश कर गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्‍यूजीलैंड के ऑकलैंड...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के शुरू में ऑकलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया।...

सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी...

उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के...