28 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड: ट्रैकिंग पर निकले 11 सदस्यों में से 7 के शव बरामद, 2 का रेस्क्यू

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के हर्षिल से हिमाचल के लिए ट्रैकिंग पर निकले 11 लापता ट्रेकर्स में से 7 के शव बरामद हो गए हैं। 2 ट्रेकर्स का रेस्क्यू किया जा चुका है। हालांकि, 2 लोग अभी भी लापता हैं।

बता दें कि ये दल 11 अक्टूबर को उत्तराखंड के हर्षिल से हिमाचल के छितकुल के लिए ट्रैकिंग पर निकले थे। लेकिन खराब मौसम के चलते फंस गए। लापता ट्रेकर्स में 7 सदस्य प बंगाल के, 1 दिल्ली और तीन उत्तराखंड के स्थानीय नागरिक थे। जब ये निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे तो ट्रेकर एजेंसी ने आपदा प्रबंधन विभाग को जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वायु सेना की मदद से हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें अब तक दो सदस्यों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, 7 के शव बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि ये दल 17-19 अक्टूबर के बीच लमखागा पास के नजदीक लापता हो गया था। लमखागा पास सबसे कठिन दर्रे में से एक है जो किन्नौर जिले को उत्तराखंड के हर्षिल से जोड़ता है। इन ट्रेकर्स को सर्च करने के लिए आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस ऑपरेशन चला रही है।

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम को ट्रेकर्स के शव अलग अलग जगहों पर में बर्फ में दबे मिले। इसके बाद इन्हें एक जगह पर लाकर हेलिकॉप्टर से भेजा गया। जिन दो ट्रेकर्स का रेस्क्यू किया गया है। उनमें से एक ही हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। बाकी के लापता लोगों की तलाश में आर्मी, आईटीबीपी और किन्नौर पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...