17 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड : गाँव वालो के लाखों रुपये लेकर फरार हुए पोस्टमास्टर

रूड़की: रुड़की के ढंडेरा में एक डाकखाने की शाखा के पोस्टमास्टर ने ग्रामीणों द्वारा डाकखाने में जमा लाखों रुपये की रकम हड़प ली और फरार हो गया जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पोस्ट ऑफिस से पूरी जानकारी लेने पर पता चला कि पोस्टमास्टर दर्जनों ग्रामीणों की लाखों की जमा पूंजी को लेकर फरार हो गया है।

लोगों ने अपनी पासबुक दिखा कर बताया कि उनके कितनें रुपये डाकखाने के पोस्टमास्टर ने खा लिए। लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि किसी ने रुपये घर बनाने के लिए जमा किये थे तो किसी ने अपनी बहन बेटियों की शादी के लिए रकम इकट्ठा की थी लेकिन डाकघर का पोस्टमास्टर पैसे लेकर फरार हो गया।

मेन ब्रांच के पोस्टमास्टर ने भी माना कि ग्रामीणों के साथ बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया औऱ जांच करने की बात कही। लोगों का यही सवाल है कि आखिर उनको मेहनत की कमाई कैसे और कब वापस मिलेगी और पोस्टमास्टर कहां फरार है।

बैंकों से ज्यादा विश्वास लोगो को डाक घरों पर होता है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ज्यादातर अपनी जमापूंजी डाकघर में ही खाता खोलकर जमा करना पसंद करते हैं लेकिन अब डाकखाने में भी रकम हड़पने के मामले सामने आने लगे हैं जिससे लोगों का इससे विश्वास उठता जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...