24.3 C
Dehradun
Tuesday, July 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड: 4 साल से लापता युवक का यहां मिला कंकाल, मचा हड़कंप

हल्द्वानी: हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में पुलिस को एक कंकाल मिला है। चार पहले एक युवक अचानक गायब हो गया था। उसकी पुलिस और परिजन तब से ही तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। अब चार साल बाद पुलिस को एक कंकाल मिला है।

रविवार को रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में लकड़ी बीनने वाले ग्रामीणों ने कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कंकाल के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार शव की शिनाख्त बागेश्वर निवासी हरीश चंद्र जोशी के रूप में की। बताया जा रहा है कि कंकाल चार वर्ष पुराना है।

ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। वहां खोपड़ी के साथ में कुछ हड्डियां पड़ी थीं। मौके पर पुलिस को एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में हरीश चंद्र जोशी निवासी (42) बागेश्वर लिखा हुआ था।

टीपी नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि हरीश चंद्र चार साल पहले बिंदुखत्ता अपनी बहन के घर आया था और लापता हो गया। बताया कि इसकी गुमशुदगी लालकुआं कोतवाली में भी दर्ज है। कंकाल मिलने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से...

0
हरिद्वार/देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए...

मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज,...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों ने भेंट...

आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों...

राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...