10.5 C
Dehradun
Friday, January 16, 2026


उत्तराखंड: नगर निकायों का कार्यकाल आज होगा पूरा, 2 दिसंबर से डीएम संभालेंगे बागडोर, अधिसूचना जारी

देहरादून: उत्तराखंड के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल आज शुक्रवार को पूरा हो रहा है। शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा हो रहा है। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा।

वहीं, नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा। बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में दो दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे।

प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अपने हिसाब से अब निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। आपको बता दें कि अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। उधर, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जी राम जी स्कीम में काम आएगा मनरेगा का जॉब कार्ड, रोजगार योजना जल्द...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बने विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) में पूर्व के मनरेगा कार्ड...

डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए उच्च स्तरीय समिति का किया गठन, गृह मंत्रालय...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति...

ईडी अफसरों पर नहीं होगी FIR, अगली सुनवाई तीन फरवरी को; सुप्रीम कोर्ट से...

0
नई दिल्ली: कोलकाता में बीते आठ जनवरी को आई-पैक के कार्यालय और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई प्रवर्तन निदेशालय की रेड को...

ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेगी सरकार

0
नई दिल्ली। ईरान में पिछले 15 दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते स्थिति बेहद ही भयावह हो गई है। भारत सरकार...

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच को आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित

0
देहरादून। सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। इस प्रकरण के...