23.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: नहीं थम रहे बाघ के हमले, अब यहां वन कर्मी को किया घायल

कोटद्वार: कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट की अजनाला रेंज में बाघ के हमले में एक वन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। वन कर्मी को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। अदनाला रेंज की मुंडियापानी बीट में तैनात वन कर्मी बृजमोहन मंगलवार सुबह अपने अन्य साथियों के साथ गश्त पर निकला था। मुंडियापानी कक्ष संख्या एक में अचानक एक बाघ ने बृजमोहन पर हमला कर दिया। बाघ ने बृजमोहन पर सामने से हमला करते हुए उसके सिर पर नाखून गाड़ दिए।

हमले में बृजमोहन जमीन पर गिर पड़ा और उसने बाघ के मुंह में हाथ में पकड़ा डंडा घुसा दिया। इस बीच साथ में मौजूद अन्य साथियों ने भी शोर मचाते हुए बाघ पर डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले के कारण बाघ बृजमोहन को मौके पर छोड़ जंगल की ओर भाग गया। अन्य वन कर्मी बृजमोहन को लेकर मुंडियापानी चौकी पहुंचे, जहां से उसे उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...