29.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

संयुक्त राष्ट्र संघ के शैक्षणिक गुणवत्ता सर्वे में उत्तराखंड अव्वल, देश के शीर्ष राज्यों में शामिल |Postmanindia

नीति आयोग के द्धारा शिक्षा के क्षेत्र में देश भर के सभी राज्यों में शिक्षा की गुणंवत्ता को लेकर एक सर्वे किया गया. संयुक्त राष्ट्र संघ के द्धारा सैंटेनेबल डेवल्पमेंट गोल के तहत सर्वे किया गया है जिसमें राज्यों को अंक दिए गए है. उत्तराखंड के लिए अच्छ बात ये है कि देश भर के सभी राज्यों में संयुक्त राष्ट्र संघ के द्धारा सैंटेनेबल डेवल्पमेंट गोल में उत्तराखंड को 4 स्थान हासिल हुआ है. राज्य के शिक्षा महकमें की इस उपलब्धि के बाद प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि “संपूर्ण उत्तराखंड प्रदेश वासियों के लिए हर्ष और गर्व का विषय है ! उत्तराखंड प्रदेश को संयुक्त राष्ट्र संघ के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDG) 2020-21 के अंतर्गत, नीति आयोग (NITI Aayog) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में देश के समस्त राज्यों की शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सर्वे के अंतर्गत संपूर्ण देश में शैक्षिक गुणवत्ता की सूची में 70 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त हुआ है.”

साथ ही शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में विगत 4 वर्षों से राज्य सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों का ही यह प्रतिफल है और आज नीति आयोग द्वारा किए गए सर्वे से भी सिद्ध हो गया. आज हम, संपूर्ण देश में लगातार बढ़त लेते हुए चौथे स्थान पर हैं तथा भविष्य में भी ऐसे ही सतत कार्य करते रहेंगे और फलस्वरूप निश्चित ही प्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त होगा. शिक्षा मंत्री ने इस शानदार उपलब्धि हेतु समस्त विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की. और कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सतत विकास का आधार है, जिसके लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है.

यह भी पढ़ें: प्रदेश के दिवांगत पत्रकारों के परिवार लिए तीरथ सरकार ने जारी की 90 लाख की सहायता

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...