22.6 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं उत्तराखंड के मेलेः रेखा आर्या

कटारमल/अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा के कटारमल स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेले में हिस्सा लिया। यह आयोजन पौष माह के अंतिम रविवार को प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले सभी मेले हमारी संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सड़क व अन्य सुविधाएं बढ़ने के बाद से कटारमल सूर्य मंदिर धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय पुरातत्व विभाग जल्द ही इस मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करने वाला है, इसके लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और प्रचार प्रसार में जुटी है, जो विकास भी-विरासत भी की भावना के अनुरूप है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंदिर में पूजन और हवन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र दयाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंदन राम, स्याही देवी मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट,  मजखाली मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, ग्राम प्रधान उमा देवी, वीरेंद्र चिलवाल, विपिन पाठक, गोपाल खोलिया, हरीश रौतेला, महेंद्र बिष्ट, राजू रावत, दिनेश वर्मा, नवीन आर्य आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...