23.2 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

तीरथ कैबिनेट के फैसले के बाद नए सत्र में 15 अप्रैल से खुलेंगे उत्तराखंड प्राथमिक विद्यालय |Postmanindia

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 15 अप्रैल से राज्य में सभी प्राथमिक विद्यालय (कक्षा एक से पांच तक के) खोल दिए जाएंगे. उत्तराखंड में नए शैक्षणिक सत्र के साथ प्राथमिक स्कूलों को खोलने का सरकार ने मन बना दिया है. हालाँकि इसका आख़िरी फ़ैसला अगली कैबिनेट बैठक यानी 9 अप्रैल को लिया जाएगा. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि 15 अप्रैल से राज्य में कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय खोल दिए जाएंगे, हालांकि इस दौरान कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा.

शिक्षा मंत्री ने बागेश्वर जिले बीते मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी. शिक्षा मंत्री पांडे ने कहा कि इसके बाद भविष्य में जिस तरह की स्थिति बनेगी, उसी के आधार परनिर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकारने कक्षा छह से 12 तक के विद्यालय तो पहले ही खोल दिए हैं. उन विद्यालयों में भी कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन भी सुचारू रहा और इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं भी सुचारु चल रही हैं. पांडे ने कहा कि सामान्यतः अभी कोरोना ने बच्चों को गिरफ्त में नहीं लिया है. साथ ही उन्होंने चेताया कि कोरोना का खतरा अभी कम भी नहीं हुआ है, मंत्री ने कहा कि सभी लोग कोरोना के लिए प्रभावी एहतिहात बरतें.

ये भी पढ़ें: देवदूत से कम नहीं SDRF, मुसीबत में सैकड़ों जानों के लिए बनी संजीवनी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...