23.7 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

सल्ट उप चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, चुनाव प्रचार के लिए रथ रवाना |Postmanindia

सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. एक ओर जहां प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कई दिनों से सल्ट विधानसभा क्षेत्र में दल बल के साथ डटे हैं वहीं अब प्रचार को तेज करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज प्रदेश मुख्यालय से दो आधुनिक एलईडी रथ जो पिछले दो दिनों से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की देखरेख में तैयार हो रहे थे आज शाम सल्ट में प्रचार के लिए विधिवत रूप से धस्माना द्वारा झंडी दिखा के रवाना कर दिए गए. छोटे हाथी में तैयार इन दोनों रथों में जहां बायीं ओर एक 80×48 इंची एलईडी लगी है वहीं तीन तरफ गंगा पंचोली के  प्रचार के होर्डिंग जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के फोटो गंगा पंचोली के साथ लगे हैं.

रथ रवाना करने से पूर्व पार्टी मुख्यालय में धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि सल्ट में सत्ता पलट होगी और कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली भारी मतों से जीतेंगी. उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले चार वर्षों में भाजापा सरकार ने जनता को निराश किया है. उन्होंने कहा कि 2017 में उत्तराखंड की जनता ने भाजापा को प्रचंड बहुमत दे कर सत्ता सौंपी लेकिन चार वर्षों में हर वर्ग को बीजीपी सरकार ने निराश किया. उन्होंने कहा कि अब सल्ट में भाजापा की उल्टी गिनती शुरू होगी व 2022 में जनता पूरी तरह से भाजापा को बेदखल कर देगी.

रथ रवाना करने के अवसर पर प्रदेश महा मंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश सचिव विकास नेगी,प्रदेश सचिव नवीन पयाल , महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, पूर्व पार्षद ललित भद्री, सुनीत सिंह, गुलशेर मियां मुन्ना भाई,अनुज दत्त शर्मा, प्रकाश रतूड़ी आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: तीरथ कैबिनेट के फैसले के बाद नए सत्र में 15 अप्रैल से खुलेंगे उत्तराखंड प्राथमिक विद्यालय

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...