32.6 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026


spot_img

दिल्ली में 30 अप्रैल तक रहेगा नाईट कर्फ्यू, उत्तराखंड में भी अलर्ट |Postmanindia

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मंगलवार रात से नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है. इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देख उत्तराखंड सरकार भी पहले से ज़्यादा अलर्ट हो गई है. प्रदेश के बॉर्डर पर टेस्टिंग और सख़्ती बढ़ा दी गई है. वहीं दिल्ली में नाइट कर्फ़्यू को लेकर दिल्ली आपदा प्राधिकरण के मुताबिक, दिल्ली में आगामी 30 अप्रैल तक कर्फ्यू की समयावधि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक तय की गई है. हालांकि इस दौरान आवश्यक गतिविधियों के लिए लोगों को छूट दी गई है. इस बारे में जानकारी साझा करते हुए दिल्ली सरकार के अधिकारी ने बताया कि ‘नाइट कर्फ्यू के दौरान जो लोग वैक्सीन लगवाने जाना चाहते हैं, उनको छूट मिलेगी. इसके अलावा जिन लोगों ने पहले से फ्लाइट, ट्रेन या बस का टिकट ले रखा है, ऐसे यात्रियों को बस-अड्डे, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर छूट दी जाएगी.

पत्रकारों के लिए ई-पास की सुविधा

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार ई-पास के जरिए दिल्ली में भ्रमण कर सकते हैं. इसके अलावा आईडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को भी छूट मिलेगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, मेट्रो आदि में भी उन्हीं लोगों को लाने-ले जाने की छूट होगी, जिन्हें नाइट कर्फ्यू के दौरान सरकार ने ये सुविधा दी है.

बस, मेट्रो, ऑटो को तय समय के दौरान उन्हीं लोगों को लाने ले जाने की इजाजत होगी, जिनको कर्फ्यू के दौरान छूट दी गई है. राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के जरिये ही मूवमेंट की छूट होगी.’

किन गतिविधियों पर रहेगी रोक

  • घूमने-फिरने पर रोक, इसके अलावा बाजार में खरीदारी पर प्रतिबंध होगा
  • अनावश्यक काम से बाहर निकले लोगों पर कार्रवाई होगी
  • फैक्टरी/कंपनियों का संचालन नहीं होगा
  • किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी
  • रेस्तरां, होटल और अन्य दुकानें 10 बजे के बाद नहीं खुलेंगीं, अगले दिन सुबह 5 बजे तक बंद रखना होगा
  • धार्मिक स्थल बंद रहेंगे
  • इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आयोजन पर रोक होगी
  • होटल और रेस्तरां भी 5 बजे से रात 10 बजे तक ही खुलेंगे

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ऊपर जा चुका है. बीते दिन दिल्ली में 3548 पॉजिटिव केस थे. वहीं पॉजिटिविटी दर 5.54 प्रतिशत थी. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इसके संक्रमण दर का पांच प्रतिशत से नीचे सेफ जोन माना जाता है. उसके उपर समस्या बेकाबू मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति एन.वी. रमण, पढ़ें पूरी खबर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्‍थान के जयपुर में...

आईएनएसए ने ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के एआई फोरम की पहली बैठक आयोजित की

0
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी-आईएनएसए ने सतत विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के फोरम की पहली बैठक वर्चुअल माध्यम...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा तैयारियों की...

0
नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली...

मुख्य सचिव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों को सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने 21...

कैंचीधाम मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

0
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 जून...