23.7 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

वंदे भारत स्लीपर में नहीं होगी वेटिंग टिकट और RAC सुविधा, वीआईपी कोटा भी खत्म

नई दिल्ली: अगले सप्ताह शुरू होने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में रद्दीकरण के बदले आरक्षण (आरएसी) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के टिकटों की कीमत राजधानी एक्सप्रेस जैसी मौजूदा प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में थोड़ी ज्यादा है। इसमें यात्रियों को 400 किलोमीटर की दूरी के लिए लगने वाले न्यूनतम किराये के बराबर भुगतान करना होगा।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है, ‘न्यूनतम शुल्क योग्य दूरी 400 किलोमीटर होगी। इस ट्रेन के लिए केवल कंफर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। आरएसी/प्रतीक्षा सूची/आंशिक रूप से कंफर्म टिकटों का कोई प्रावधान नहीं होगा। अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) के दिन से सभी बर्थ उपलब्ध होंगे।’
यात्रियों से 3एसी के लिए 2.4 रुपये प्रति किलोमीटर, 2एसी के लिए 3.1 रुपये प्रति किलोमीटर और फर्स्ट एसी के लिए 3.8 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जाएगा। इस हिसाब से 400 किलोमीटर तक की दूरी वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का न्यूनतम किराया 3एसी के लिए 960 रुपये, 2एसी के लिए 1,240 रुपये और 1एसी के लिए 1,520 रुपये होगा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अलग से लगाया जाएगा।

हावड़ा और गुवाहाटी के लॉन्च रूट के बीच 1,000 किलोमीटर की दूरी के लिए, 3एसी का किराया 2,400 रुपये, 2एसी का किराया 3,100 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 3,800 रुपये होगा। 2,000 किलोमीटर की दूरी के लिए, 3एसी का किराया 4,800 रुपये, 2एसी का किराया 6,200 रुपये और 3एसी का किराया 7,600 रुपये है।

वंदे भारत स्लीपर में खत्म हुईं ये सुविधाएं?
न्यूनतम किराया 400 किलोमीटर की दूरी से होगा तय
अन्य ट्रेनों की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में भी महिलाओं, दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोटा
वंदे भारत स्लीपर में नहीं होगा वीआईपी कोटा
कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पास कोटा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...