देहरादून। उपराष्ट्रपति 31 अगस्त से 01 सितंबर तक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीएसआईआर-आईआईपी, देहरादून में वैज्ञानिकों, संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान वो भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून का दौरा करेंगे और एम्स, ऋषिकेश के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड के देहरादून में स्थित वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के वैज्ञानिकों, संकाय सदस्यों और छात्रों से बातचीत करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन श्री धनखड़ देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय, जाएंगे। उपराष्ट्रपति ऋषिकेश में एम्स का दौरा भी करेंगे, जहां वे संस्थान के छात्रों और संकाय सदस्यों से बातचीत करेंगे।
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















