23.4 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, झूठे आरोपों पर राजनीति कर रहा विपक्ष

भाजपा ने कॉंग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कॉंग्रेस मुद्दाविहीन और झूठे आरोपों की राजनीति कर रही है। पार्टी की और से आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने हरीश रावत की 3200 नौकरियाँ दिखाने की चुनौती का जबाब देते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रथम चरण की 17 हज़ार से अधिक नियुक्तियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर जनता के मध्य आशीर्वाद मांगने जा रही है लेकिन देवभूमि में तुष्टीकरण के छिपे कोंग्रेसी ऐजेंडे को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। घोषणापत्र को लेकर पूछे सवाल का जबाब देते हुए उन्होने कहा कि भाजपा वादे पूरे करने वाली पार्टी है इसलिए जनसुझावों पर आधारित व्यवहारिक वादों के साथ भाजपा का दृष्टि पत्र कल जनता के सम्मुख आ जाएगा।

हरिद्वार रोड स्थित पार्टी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में सुरेश जोशी ने कॉंग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अभी भी चुनाव में 4 दिन बचे हैं इसलिए बेहतर है कॉंग्रेस अपनी डबल इंजन की सरकार के कोई भी चार काम लेकर आए और हम अपनी डबल इंजन की सरकार के दर्जनो काम लेकर जनता के सामने मीडिया की उपस्थिती में बहस के लिए तैयार हैं। अन्यथा कॉंग्रेस को अपने सभी झूठे आरोपों पर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए और हरीश रावत जी को अपने वादे अनुशार तुरुन्त राजनीति से सन्यास लेना चाहिए। उन्होने कहा कि कॉंग्रेस सार्वजनिक घोषणापत्र में झूठे वादे करती है और बंद कमरों में सच्चे वायदे करती है। अब मुस्लिम यूनिवर्सिटी, नमाज की छुट्टी, मदरसों और अन्य तमाम अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की कोंग्रेसी मंशा को जनता के सामने लाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्य है। कॉंग्रेस इस विषय पर आवाज उठाने वालों पर कितना ही मुक़द्दमे करवा दे लेकिन हम सच सामने लाने से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा ने तो अपनी चार चार राज्य सरकारें राम मंदिर मुद्दे पर न्यौछावर की हैं | हमे एहसास है कि नमाज, मुस्लिम यूनिवर्सिटी से निकली कोंग्रेसी सोच आने वाले दिनों में अलग कैंपस, प्राइमरी स्कूलों की तरह सरकारी मदरसे से भी आगे जाने वाली है, जिसे भाजपा किसी कीमत पर देवभूमि में बरदास्त नहीं करने वाली है।

पत्रकारों द्धारा घोषणापत्र को लेकर पूछे सवालों का जबाब देते हुए सुरेश जोशी ने कहा कि हम जनता के सुझावों पर आधारित दृष्टि पत्र लेकर आ रही है, जो पार्टी का संकल्प पत्र होगा, शिला पत्र होगा। भाजपा घोषणापत्र में किए वादे करने के प्रति प्रतिबद्ध पार्टी है लिहाजा जनता के सुझावों पर गंभीरता से विचार के साथ इसे कल प्रस्तुत किया जाएगा।  कॉंग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को मालूम है कि वह सत्ता में नहीं आने वाली, इसलिए कुछ भी मनगढ़ंत वादे कर जल्दी घोषणापत्र का दावा कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...