30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

लगभग 95 करोड़ भारतीयों वाली मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाते हैं। नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया में शामिल सभी हितधारकों द्वारा समवर्ती परिक्षण किया जाता है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि लगभग 95 करोड़ भारतीयों वाली मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज है जो समय के साथ गतिशील रूप से विकसित हो रहा है।

मतदाता सूची तैयार करने में निहित वैधानिक सुरक्षा उपायों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 12 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी – बीएलओ और 15 लाख से अधिक बूथ स्तरीय एजेंट – बीएलए समवर्ती परीक्षकों के रूप में इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण – एसआईआर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी मतदाताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया। सम्मेलन का विषय था “हितधारकों को जोड़ना, लोकतंत्र को मजबूत करना: चुनावों में मीडिया की भूमिका”। इस सम्मेलन में देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 380 से अधिक मीडिया पेशेवरों ने भाग लिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...