22.4 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

आपको बता दें कि चंपावत विधानसभा में उप चुनाव के लिए 151 मतदान स्थल बनाए गए है। आज 96213 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है। भाजपा से जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में है तो कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी मैदान में है। इससे पहले सीएम धामी शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज स्तिथ मतदान केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से वोट की अपील की। मुख्यमंत्री खुद मतदाताओं का उत्साह बढ़ा रहें हैं। सुबह से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी अलग अलग बूथों पर जा रहें हैं और मतदान का जाएजा ले रहें हैं।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी मैदान में हैं। निर्मला गहतोड़ी भी बूथों पर व्यवस्थाओं का जाएजा ले रहीं हैं। निर्मला गहतोड़ी ने चंपावत जीआईसी बूथ पर अपना वोट डाला है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। दरअसल उनका नाम खटीमा में मतदाता सूची में है लिहाजा वो वोट नहीं डाल पाएंगे। चंपावत उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी हैं। सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी भी मैदान में हैं।

बुजुर्गों और दिव्यांगों को बूथों तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों का सहारा लिया जा रहा है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संगठन और अन्य वॉलिंटियर्स लगाए गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...