लोहाघाट। लोहाघाट के कचहरी वार्ड में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू है। कुछ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया ही था कि मतदान के लिए प्रयोग की जाने वाली स्याही में दिक्कत आने लगी। ऐसे में प्रत्याशियों और मतदाताओं ने अपनी आपत्ति जताई, जिससे मतदान को रोकना पड़ा। इसी बीच अपने मत का प्रयोग करने आ रहे मतदाताओं को पोलिंग बूथ के बाहर घंटो इंतजार करना पड़ा।
प्रत्याशियों की आपत्ति जताई गई कि मतदान में जिस स्याही का प्रयोग किया जा रहा है, वह स्याही मत पत्र में फैल रही है, जिसके कारण मत को अवैध घोषित किया जा सकता है। प्रत्याशियों ने आपत्ति जताने के बाद जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान को रोक दिया गया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि मत को अवैध घोषित नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी की सहमति के बाद मतदान को दोबारा शुरू किया गया, लेकिन मामले में भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने आपत्ति जताई गई और वो अपनी पत्नी लता वर्मा समेत अन्य प्रत्याशियों के साथ मतदान केंद्र के गेट पर धरने पर बैठ गए।
भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा मत पत्र में पहले से ही स्याही लगी हुई थी, जिससे वहां पर अफरा-तफरी फैल गई और लोग बाहर खड़े-खड़े इंतजार करते रहे। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन लिखित में इस मामले में स्पष्टीकरण नहीं देगा, वह धरने से नहीं उठेंगे। आरओ के लिखित आश्वासन के बाद गोविंद वर्मा और अन्य प्रत्याशी माने और फिर मतदान शुरू हुआ। मामले में कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी की भी आपत्ति जताई गई थी।
लोहाघाट में स्याही खत्म होने से रुका मतदान, घंटों रुकी रही वोटिंग, धरने पर बैठे बीजेपी कैंडिडेट
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















