23.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

कचरा प्रबंधन के नियमों का नहीं हो रहा पालन, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के राज्यों से ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों के पालन पर हलफनामा दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने एनसीआर के राज्यों (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा) से एनसीआर के शहरों में ठोस कचरा प्रबंधन पर समयबद्ध योजना बताने को कहा है। साथ ही कहा कि एनसीआर के शहरी निकाय भी ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 लागू करने के आदेश के अनुपालन का हलफनामा दाखिल करेंगे। शीर्ष अदालत ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी ‘वेस्ट टु एनर्जी’ प्रोजेक्ट के पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव के बारे में रिपोर्ट देने को कहा।
ये आदेश जस्टिस अभय एस.ओका और उज्जवल भुइयां की पीठ ने वायु प्रदूषण और कचरा प्रबंधन के मामले में सुनवाई के दौरान सोमवार को दिये। सुनवाई की शुरुआत में न्यायमित्र वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह ने कचरे को छांट कर अलग-अलग न किये जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर जगह कचरा अलग नहीं किया जाता है और बिना अलग किया हुआ कचरा सीधे ‘वेस्ट टु एनर्जी’ प्लांट में चला जाता है। बताया कि एमसीडी क्षेत्र गुरुग्राम और फरीदाबाद में कचरे को अलग-अलग करने की दर कम है।
पीठ ने उनसे सहमति जताते हुए कहा कि कचरे को अलग करना महत्वपूर्ण चीज है, क्योंकि कचरे को अलग नहीं किए जाने से ‘वेस्ट टु एनर्जी’ प्रोजेक्ट और भी प्रदूषण पैदा करेंगे। जस्टिस ओका ने फिर कहा कि अगर दिल्ली ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का अनुपालन नहीं करती है तो वे दिल्ली में निर्माण कार्य पर रोक लगा देंगे, जैसा कि उन्होंने पहले कहा था। जस्टिस ओका ने कहा कि ज्यादा निर्माण का मतलब है, ज्यादा ठोस कचरा। कोर्ट ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन नियमों को लागू हुए नौ वर्ष हो चुके हैं, नियम 2016 के हैं। ऐसे में मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। नियमों का अनुपालन न होना पूरे देश को प्रभावित करेगा।
पीठ ने एनसीआर के राज्यों और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मार्च के अंत तक हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमित्र ने कोर्ट को बताया कि आज का वायु प्रदूषण स्तर (एक्यूआई) 140 है। इस पर पीठ ने कहा कि यह अस्थाई राहत है अभी तय नहीं है कि अक्टूबर, 2025 में क्या होगा। मालूम हो कि अक्टूबर में दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ जाता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...