27.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है, खुद का स्पेस स्टेशन… अनुभव बहुत काम आने वाले 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नासा के एक्सिओम 4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा कर रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की। दोनों के बीच करीब 18 मिनट तक बात हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा को एक नए युग की शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने उनसे भारत के गगनयान मिशन पर भी चर्चा की।
शुभांशु से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे पक्का विश्वास है कि आपकी बातें देश के युवाओं को बहुत ही अच्छी लगेंगी और आप तो मुझे भली-भांति जानते हैं। जब भी किसी से बात होती है, तो मैं होमवर्क जरूरत देता हूं। हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है। हमें अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाना है और चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री की लैंडिंग भी करानी है। इन सारे मिशन में आपके अनुभव बहुत काम आने वाले हैं। मुझे भरोसा है, आप वहां अपने अनुभवों को जरूर रिकॉर्ड कर रहे होंगे।
इसके बाद शुभांशु ने कहा, प्रधानमंत्री जी, इस पूरे अभियान के प्रशिक्षण लेने के दौरान और अनुभव के दौरान जो भी सीख मुझे मिली हैं, उन सबको मैं एक स्पंज की तरह ग्रहण कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि जब मैं वापस आऊंगा तो यह सारी चीजें बहुत कीमती साबित होंगी। हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगी। हम इन्हें प्रभावी तरीके से अपने मिशन में लागू कर सकेंगे और जल्द से जल्द उन्हें पूरा कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा, मेरे साथी जो मेरे साथ आए थे, कहीं न कहीं उन्होंने भी मुझसे पूछा कि हम कब गगनयान पर जा सकत हैं, जिसे सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैंने कहा कि जल्द ही जाएंगे। मुझे लगता है कि यह सपना बहुत जल्द पूरा होगा। मुझे जो सीख यहां मिली है, वह मैं वापस आकर अपने मिशनों में पूरी तरह 100 लागू करके उनको जल्दी पूरा करने कोशिश करूंगा।

शुभांशु ने आगे कहा, यहां अंतरिक्ष तक आने की यह जो पूरी यात्रा है और यहां तक पहुंचने के लिए जो प्रशिक्षण लिया, इसमें बहुत कुछ सीखा है। यहां तक पहुंचना मेरे लिए एक निजी उपलब्धि तो है ही, लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए भी एक बहुत बड़ी सामूहिक उपलब्धि है। इसे देख रहे हर बच्चे और युवा को मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि अगर आप कोशिश करते हैं और आप अपना भविष्य बनाते हैं, तो आपका भविष्य अच्छा बनेगा और हमारे देश का भविष्य अच्छा बनेगा। केवल एक बात मन में रखिए कि आकाश की कोई सीमा नहीं है, न ही आपके लिए , न ही मेर लिए और न भारत के लिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...