समस्तीपुर। मिथिलांचल सहित उत्तर बिहार के श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा अब पहले से अधिक आसान हो जाएगी। इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे की अनुषांगिक इकाई आईआरसीटीसी ने भारत गौरव विशेष ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन 14 अगस्त को सहरसा से रवाना होगी और 13 दिवसीय यात्रा के दौरान देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी।
आईआरसीटीसी के बिहार डीजीएम राजेश कुमार ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक विविधता को देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत करना है। इस विशेष ट्रेन में कुल 700 श्रद्धालुओं के लिए जगह उपलब्ध है और इसकी बुकिंग तेजी से चल रही है।
इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन
ट्रेन सहरसा से चलने के बाद निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, आसनसोल और पुरुलिया होते हुए दक्षिण भारत की ओर प्रस्थान करेगी।
इन सभी स्टेशनों पर तीर्थ यात्रियों को सवार होने की सुविधा दी जाएगी। इस ट्रेन यात्रा में श्रद्धालु तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम और मल्लिकार्जुन जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे।
यात्रा की अवधि 12 रात और 13 दिन की होगी, जिसमें यात्रियों के लिए भोजन, आवास, बस से स्थानीय यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था और भजन-कीर्तन जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई समूह दस या उससे अधिक यात्रियों का होगा, तो उन्हें विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान आईआरसीटीसी के एक्जीक्यूटिव विश्वरंजन साह, एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे।
भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा हुई आसान
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















