27.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

बिहार में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कीमत का बालू जब्त; 37 लोगों पर FIR

आरा/भोजपुर। भोजपुर जिले में शुक्रवार और शनिवार को खनन विभाग और पुलिस टीम के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अवैध ढंग से रखे गए 21 स्थानों पर 2074 मेट्रिक टन अवैध बालू बरामद करते हुए जब्त किया गया है। बालू की वर्तमान में बाजार कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। चोरी छुपे अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 37 स्थानीय अवैध कारोबारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज कराई है।
जिले में शुक्रवार की अहले सुबह डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज को यह गुप्त सूचना मिली कि संदेश थाना क्षेत्र और इमादपुर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध स्टॉक कर स्थानीय अवैध कारोबारी के द्वारा बेचा जा रहा है।
मामले पर गंभीरता दिखाते हुए डीएम और एसपी ने अविलंब स्थानीय थाने की पुलिस और खनन विभाग को स्पेशल ढंग से बताए गए स्थान पर छापामारी करने का निर्देश दिया। संदेश थाना क्षेत्र में नसरतपुर गांव से लेकर नानसागर तक कुल 15 स्थानों पर छापामारी की गई। इस दौरान 1780 मेट्रिक टन अवैध बालू जब्त किया गया। इस मामले में 17 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
इधर, इमादपुर थाना क्षेत्र के सात स्थानों पर विशेष छापामारी अभियान चलाते हुए 294 मेट्रिक टन अवैध बालू जब्त किए जाने के साथ 20 अवैध कारोबारी को नामजद किया गया है। खनन विभाग ने जमीन चिह्नित कर बालू के अवैध कारोबारी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी से किया है। पुलिस और खनन विभाग की इस कार्रवाई से बालू का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। हाल के दिनों में प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
संदेश थाना क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार करने वालों में प्रिंस सिंह, राहुल सिंह, अजीत सिंह, गुड्डू कुमार, रवीश कुमार, मनजीत कुमार, राहुल सिंह, रामबाबू सिंह, सुशील यादव बबलू यादव, संतोष सिंह, अर्जुन यादव, विकास सिंह सभी ग्राम सारीपुर। वीरेंद्र यादव व जितेंद्र यादव दोनों ग्राम नसरतपुर, नंद जी यादव ग्राम नानसागर निवासी के द्वारा बालू का आवाज कारोबार किया जा रहा है। दूसरी तरफ इमादपुर थाना क्षेत्र में भी 20 लोगों के खिलाफ केस किया गया है। नामजद प्राथमिकी खनन निरीक्षक आर्य मिश्रा के द्वारा दर्ज कराई गई है।
संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर-नानसागर के बीच बालू का अवैध परिवहन करते हुए छापामारी टीम ने एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पकड़ा गया ट्रैक्टर चांदी थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर-जोगता निवासी श्रवण कुमार का है। उनके खिलाफ भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...