25 C
Dehradun
Friday, July 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के बाद इन जिलों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में बीती मंगलवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम को राजधानी देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में बारिश हुई। वही चारधाम और ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। जिसके चलते ठंड और बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम खराब रहेगा। पर्वतीय इलाकों में जहां बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं 8 जनवरी को लेकर पांच जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 जनवरी को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 2500 मीटर तक ऊंचाई तक वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

8 जनवरी को पूरे राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी होने की संभावना है जबकि हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान...

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य...

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...

0
नई दिल्ली।  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...

संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...