26.2 C
Dehradun
Sunday, April 26, 2026


spot_img

NIRF Ranking में 55वीं रैंक के साथ Graphic Era चौथी बार टॉप देश के टॉप 100 में शामिल

देहरादून: शानदार प्लेसमेंट और नई खोजों की महक से गुलजार ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने केंद्र सरकार की टॉप विश्वविद्यालयों की सूची में और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार की NIRF रैंकिंग में लगातार चौथी बार देश के 100 बेहतरीन विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान मिला है। ग्राफिक एरा को देश के सैकड़ों विश्वविद्यालयों के बीच 55 वीं रैंक मिली है। केंद्र सरकार की इस घोषणा के बाद आज शाम विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने नाच गाकर जश्न मनाया।

आज केंद्रीय शिक्षा व विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने दिल्ली में एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 की घोषणा की। ये लगातार चौथा मौका है, जब ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने देश के सौ टॉप विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान सुरक्षित रखा है। राज्य का कोई अन्य विश्वविद्यालय चार बार इस सूची में जगह नहीं बना सका है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग की शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में 62 वीं रैंक हासिल की है। मैनेजमेंट की शिक्षा के क्षेत्र ग्राफिक एरा को 65वें स्थान पर है। ओवरआल कैटैगिरी में ग्राफिक एरा ने 89 वीं रैंक मिली है।

नैक से ए प्लस ग्रेड पाने के साथ ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एक साल के भीतर कई बड़ी नई खोज करके दुनिया को एक से बढ़कर एक शानदार उपहारों से नवाजा है। इंजीनियरिंग व अन्य कोर्स में शानदार प्लेसमेंट का कीर्तिमान बनाने वाले ग्राफिक एरा को केंद्र सरकार की टॉप 100 यूनिवर्सिटी की सूची में लगातार चौथी बार शामिल होने का सम्मान मिलने की खबर पहुंचते ही विश्वविद्यालय परिसर में खुशियां मनाई जाने लगी। शिक्षक और छात्र-छात्राएं शाम बीटेक ब्लॉक में एकत्र होकर ढोल की थाप पर नाच गाकर खुशियां मनाने लगे। खुशी में आतिशबाजी भी की गई और खूब मिठाइयां बांटी गईं। इससे पहले टाइम्स हायर एजुकेशन, न्यूयार्क इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाले संस्थानों की वर्ल्ड रैंकिंग-2023 में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को दुनिया में 301 से 400 रैंकिंग बैंड में रख चुका है।

इसी बीच ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला देहरादून पहुंच गए। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने फूल बरसाकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनका स्वागत किया। चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि लगातार चौथी बार देश के टॉप सौ विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होना ग्राफिक एरा के हर शिक्षक, छात्र-छात्रा, एलुमिनाई और अभिभावक के लिए गर्व और खुशी बढ़ाने वाली उपलब्धि है। दुनिया की नई तकनीकों को कोर्स से जोड़ना, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और विश्व स्तरीय फैकल्टी ग्राफिक एरा की सबसे बड़ी विशेषताएं हैं। ग्राफिक एरा का माहौल छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और विशेषज्ञ फैकल्टी उन्हें बेहतरीन प्लेसमेंट, नई खोजों और स्टार्ट अप के लिए तराशकर उनके भविष्य को नई उम्मीदों से जोड़ते हैं।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ संजय जसोला के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ राकेश शर्मा, डॉ एच एन नागराजा, डा आर गौरी भी इस जश्न में शामिल रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सीएफएल के वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया

0
देहरादून। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून जिले के भोपालपानी, बडासी और सोडा सरौली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के...

‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणाः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के मन की...

भारत में विकसित हुए उन्नत बख्तरबंद प्लेटफॉर्म; युद्धपोत परियोजना से जुड़ा हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा

0
नई दिल्ली:डीआरडीओ ने अहिल्यानगर में सेना के लिए दो उन्नत स्वदेशी बख्तरबंद प्लेटफॉर्म लॉन्च किए और नौसेना के युद्धपोत का सफल हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा...

उद्योग संवर्धन विभाग ने 10,000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0...

0
नई दिल्ली। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्‍यापार विभाग ने दस हजार करोड़ रुपए के स्‍टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स- 2.0 के लिए संचालन दिशा-निर्देश...

मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और...