नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। आखिरी टी20I मैच में भारत ने बांग्लादेश को 133 रन से हराया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में रिकॉर्ड 297 रन बनाए थे। संजू सैसमन ने तूफानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा।
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20I सीरीज में पूरी तरह से भारतीय टीम का बोलबाला रहा। पहले दो टी20I मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम ने आखिरी मैच जीतकर बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। विजयदशमी के दिन भारतीय बल्लेबाजों ने जहां आतिशी बल्लेबाजी की तो वहीं, गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाकर रखा। 133 रनों की यह जीत रनों के हिसाब से भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है और भारत ने त्योहार का एक बेहतरीन तोहफा दिया है।
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतक पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहला विकेट जल्दी खो दिया। अभिषेक शर्मा महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके सूर्यकुमार क्रीज पर आए। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। संजू सैमसन ने 22 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की और 40 गेंद में शतक जड़ दिया।
वहीं, सूर्यकुमार ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू सैमसन 47 गेंद पर 111 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 75 रन का योगदान दिया। इसके बाद क्रीज पर आए रियान पराग ने 34 और हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद पर 47 रन की कैमियो पारी खेली। इसके चलते भारत ने टी20I में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। साथ ही टी20I अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। मयंक यादव ने परवेज हुसैन इमोन (0) को रियान पराग के हाथों कैच करवाया। तंजीद हसन 15 रन बनाकर सुंदर का शिकार बने। कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 14 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक रन तौहीद हृदोय ने बनाया। वह 63 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। वहीं, लिटन दास ने 42 रन की पारी खेली। भारत के लिए रवि बिश्नोई ने तीन और मयंक यादव ने दो विकेट लिए।
भारत ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, दशहरा पर देशवासियों को दिया शानदार तोहफा
Latest Articles
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, कृष्ण मोहन...
नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।...
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी भारतीय नौसेना
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना शनिवार को विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A के छठे स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा...
इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, जकार्ता हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने किया स्वागत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। जकार्ता हवाई अड्डे पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति...
सरकार निधि जुटाने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी...
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि भारत सरकार निधि जुटाने के लिए 10 जुलाई को 32 हजार करोड़ रुपये मूल्य की...
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य...
मुंबई/देहरादून। देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई...
















