मुंबई। रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुल 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शो के पहले एपिसोड से लेकर छठे एपिसोड तक इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।
वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और शो के निर्माताओं को तलब किया है। एनसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा, ‘ये टिप्पणियां, जिनसे व्यापक सार्वजनिक आक्रोश पैदा हुआ है, प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और गरिमा का उल्लंघन करती हैं, विशेषकर ऐसे समाज में जो समानता और आपसी सम्मान को कायम रखता है।’
महिला आयोग ने उन्हें आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है। बयान में कहा गया है कि सुनवाई 17 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित एनसीडब्ल्यू कार्यालय में होगी। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कॉमेडियन समय रैना द्वारा आयोजित शो में आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई टिप्पणियों को आपत्तिजनक और अपमानजनक माना गया।
महिला आयोग ने रणवीर-समय को भेजा समन, महाराष्ट्र साइबर सेल ने 40 लोगों पर दर्ज किया केस
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















