नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल का संदेशखाली लंबे समय से विवादों में हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने संदेशखाली जाने की इजाजत मांगी है। लोकसभा चुनाव के बाद संदेशखाली में हुई हिंसा की जांच के लिए उन्होंने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आचार संहिता के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नाम एक पत्र लिखा है।
पत्र में संदेशखाली और बंगाल के अन्य क्षेत्रों में हुए चुनावों के बाद महिलाओं के खिलाफ पुलिस की मनमानी और अत्याचार के बारे में चिंताओं को उजागर किया गया है। पत्र में शर्मा ने जोर दिया कि इन रिपोर्टों पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। पत्र में कहा गया कि महिलाओं के अधिकारों के हनन और सुरक्षात्मक कानूनों के गैर कार्यान्वयन से संबंधित मुद्दों की निगरानी और जांच आवश्यक है। उन्होंने आयोग की टीम की यात्रा को आसान बनाने के लिए आचार संहिता से छूट का अनुरोध किया।
बता दें, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा-टीएमसी समर्थकों के बीच हिंसा हो गई थी। कथित चुनाव गड़बड़ियों के आरोप में हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। बशीरहाट लोकसभा सीट के संदेशखाली में चुनावी गड़बड़ी के आरोप में टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। पुलिस को हालात काबू में करने के लिए लाठियों और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा का आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया। वहीं, टीएमसी ने आरोप लगाए कि पात्रा और भाजपा के गुंडों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। दोनों पक्ष बसंती एक्सप्रेस हाईवे पर भिड़ गए थे, जिन्हें बामुश्किल पुलिस ने रोका। भाजपा का दावा है कि टीएमसी के गुंडों ने गोलियां भी चलाईं। संदेशखाली के तीन इलाकों में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं को ईंट फेंकते देखा गया।
बशीरहाट पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहेदी रहमान ने बताया था कि संदेशखली के बयारामारी में टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प के दौरान तीन लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बता दें, संदेशखली के बरमाजुर इलाके में कल रात से ही तनाव है। यहां भाजपा का आरोप है कि शुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पोलिंग एजेंटों को घर-घर जाकर धमकाया है।
महिला आयोग ने संदेशखाली जाने के लिए चुनाव आयोग से मांगी अनुमति
Latest Articles
ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...
उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...
















