23.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

सेमीफाइनल में हारी महिला हॉकी टीम, कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार, कुश्ती से गोल्ड की उम्मीद

भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को यहां टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 1 – 2 से हार गयी, अब कांस्य पदक के लिये ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेलेगी। भारतीय महिला की हार जरूर हुई है लेकिन टीम के पास मेडल जीतने की उम्मीद अभी भी बाकी है। ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला टीम सेमीफाइऩल में पहुंची थी। मैच में भारत को दूसरे ही मिनट में गुरजीत कौर ने बढत दिलाई थी लेकिन अर्जेंटीना के लिये कप्तान नोएल बारियोनुएवो ने 18वें और 36वें मिनट में गोल दागे।

बता दें कि भारतीय महिला टीम 6 अगस्त को ब्रान्ज मेडल मैच खेलेगी। बता दें कि तीसरे स्थान और ब्रॉन्ज पदक के लिए भारतीय टीम का मुकाबला अब ब्रिटेन से होगा। पहले सेमीफाइनल में जर्मनी की टीम ने ब्रिटेन को 5-1 से बड़े अंतर से हराया। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय महिला ब्रिटेन के साथ मैच जीतकर मेडल जीतने के सपने को पूरा कर पाएगी या नहीं।

भारत का एक और पदक पक्का

इधर टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारतीय पहलवानों के लिए भी खास रहा छोरे दंगल दिखा रहे हैं। कुश्ती स्पर्धा में रवि दहिया फाइनल में पहुंच गए हैं। अब वो भारत को गोल्ड दिला सकते हैं। इस तरह से भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। हालांकि दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में हार गए हैं। इधर रवि अब गोल्ड नहीं तो कम से कम सिल्वर मेडल जरूर लेकर आएंगे। वहीं दीपक पूनिया ने भी क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहलवान रवि दहिया ने सेमीफाइनल मुकाबला में जीत दर्ज की है।

 57 किलोग्राम भार वर्ग में रवि ने कजाकिस्तान के नुरिस्लाम सनायेव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही भारत के नाम एक और पदक सुनिश्चित हो गया है। वे अब कम से कम सिल्वर लेकर आएंगे। थोड़ी देर में दीपक पूनिया का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। दीपक पूनिया का सेमीफाइनल में मुकाबला अमेरिका के डेविड मॉरिस टेलर से होगा। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइनल में हार गईं और उनके झोली में कांस्य पदक आया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...