नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब सातवां सबसे ऊंचा लाइट हाउस भी गुजरात में बनेगा। लोथल में मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्पलेक्स में बनने वाला यह आइकोनिक लाइट हाउस म्यूजियम 77 मीटर ऊंचा होगा। इसमें 65 मीटर की ऊंचाई पर ओपन गैलरी होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को इस मैरिटाइम परियोजना की समीक्षा बैठक करेंगे। दुनिया में सबसे ऊंचा लाइट हाउस सऊदी अरब के जेद्दा में है। इसकी ऊंचाई 133 मीटर है। प्रधानमंत्री के ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज काम्प्लेक्स’ (एनएमएचसी) परियोजना अहम साबित होगी। यह काम्पलेक्स 4500 करोड़ की लागत से तैयार होगा।
आगामी 20 सितंबर को पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान लोथल में इस निर्माणाधीन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे। अहमदाबाद जिले में स्थित लोथल सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक होने के साथ ही समुद्री शक्ति और समृद्धि का भी प्रतीक रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए पांच प्रणों में से एक प्रण प्राचीन विरासतों के संरक्षण का है, जिसे नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज काम्प्लेक्स’ के निर्माण के माध्यम से साकार किया जा रहा है।
कॉम्प्लेक्स में इतिहास, शिक्षा, शोध और मनोरंजन का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा। करीब पांच हजार वर्ष पूर्व लोथल केवल एक बंदरगाह ही नहीं था, बल्कि यहां समुद्री जहाजों की मरम्मत भी होती थी। अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्राचीन समुद्री विरासत का यहां अनुभव होगा। हेरिटेज काम्प्लेक्स पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा।
नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में हड़प्पा कालीन वास्तुकला और जीवन शैली को फिर से जीवंत करने के लिए लोथल मिनी रिक्रिएशन के अलावा ‘मेमोरियल थीम पार्क’, ‘मैरिटाइम और नेवी थीम पार्क’, ‘क्लाइमेट थीम पार्क’ तथा ‘एडवेंचर एंड एम्यूजमेंट थीम पार्क’ जैसे चार थीम पार्क बनाए जाएंगे। हड़प्पा काल से लेकर आज तक की भारत की समुद्री विरासत पर प्रकाश डालती 14 गैलरियां तथा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समुद्री विरासत को दर्शाने वाला ‘कोस्टल स्टेट्स पवेलियन’ भी यहां स्थापित किया जाएगा।
भारत में गुजरात में बनेगा विश्व का सातवां सबसे ऊंचा लाइटहाउस
Latest Articles
भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...
मुख्य सचिव ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को...
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
















